संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की माता काॅलोनी की शकीरा के दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विवाहिता ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
माता काॅलोनी की रहने वाली शकीरा ने बताया कि उसका निकाह तेड़ा गांव के शाहिद के साथ हुआ था। चार बेटी होने और बेटा नहीं होने पर ससुराल वाले उत्पीड़न करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि मायके में आकर पति ने मारपीट की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति शाहिद, सास वरीसा, ससुर यामीन, देवर रिजवान, जेठ साजिद और जेठानी फिरदौस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।