चांदीनगर। फुलेरा गांव में शनिवार को कुछ लोगों ने घर में घुसकर तोडफ़ोड़ कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को चार नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फुलेरा के राजेंद्र पुत्र रवि कुमार ने 25-30 लोगों पर उसके घर में घुसकर तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया था। रविवार को ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद