फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बचाने के लिए लोगों को जागरुक करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में विजय मानव के आवास पर नागरिकों की बैठक हुई। इसमें जल संरक्षण को लेकर चर्चा की गई और लोगों को पानी बचाने के लिए अभियान चलाकर जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. राम अवतार त्यागी ने कहा कि जल की बर्बादी हो रही है इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। लोग सबमर्सिबल चलाकर पानी कि टंकी को खुला छोड़ देते हैं। विजय मानव ने कहा कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा कस्बे में डाली गई पेयजल लाइन आए दिन टूटी रहती है, इससे भी पानी बर्बाद हो रहा है। डीएवी इंटर कॉलेज के गेट के सामने पेयजल लाइन का पानी बहता रहता है। बुधवार को दोपहर में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। सड़क निर्माण कंपनी के कार्य दाता की लापरवाही का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बैठक में लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर गौरव गुप्ता, मुकेश रोहिल्ला, धर्मपाल, मोहित जैन, बॉर्बी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें