बागपत। बागपत कॉआपरेटिव शुगर मिल और सहकारी मिल रमाला की ओर से बुधवार को किसानों के खातों में 46 करोड़ 12 लाख रुपये भुगतान भेजा गया है। मिल प्रबंधन का कहना है कि शेष बकाए का भी जल्द भुगतान कराया जाएगा।
बागपत शुगर मिल के प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि शासन स्तर से किसानों के बकाए का भुगतान करने के लिए 31 करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। मिल की ओर से धनराशि किसानों के खातों में स्थानांतरित करा दी है। 31 करोड़ 12 लाख का भुगतान होने से मिल की ओर से किसानों के बकाए का लगभग 80 प्रतिशत का भुगतान पूरा कर दिया है। किसानों के अन्य बकाए का भी जल्द भुगतान कराया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि बुधवार को बागपत शुगर मिल के अलावा बुधवार को रमाला सहकारी मिल की ओर से किसानों को 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। मलकपुर मिल प्रबंधन को किसानों के बकाए का जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। मलकपुर मिल की ओर से रोजाना एक से दो करोड़ रुपये का किसानों को भुगतान किया जा रहा है।