फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में बस और ट्रक की टक्कर, 10 यात्री घायल

विज्ञापन
बागपत: बडौत क्षेत्रमें बामनौली गांव के पास बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दुर्घटना के बाद रोडवेज बस व ट्र - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से यात्रियों को लेकर बड़ौत आ रही थी बस
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसारा के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। बृहस्पतिवार को छाए घने कोहरे के कारण बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसारा के निकट रोडवेज की अनुबंधित बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सति दस यात्रियों को चोट लगी है। तीन यात्रियों को बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मुजफ्फरनगर से रोडवेज की अनुबंधित बस बड़ौत के लिए चली थी। मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर घने कोहरे के कारण पुसार-बामनौली गांव के बीच बड़ौत की ओर से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और राहत कार्य किया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बस चालक मुजफ्फरनगर के हरसौली निवासी शाबिर पुत्र यूसुफ, मुजफ्फरनगर निवासी यात्री प्रशांत पुत्र अशोक, बुढ़ाना ज्योति पुत्री मुकेश, दाहा निवासी शर्मिष्ठा, पुसार निवासी रीना सहित दस यात्री घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ज्योति की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गए। इसके अलावा अन्य यात्रियों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि अधिकतर घायलों को उनके परिजन उपचार के लिए ले गए हैं, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें