फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया रमाला-टांड़ा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- रमाला में हुए कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने सड़कों का बिछाया जाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने रमाला-टांडा मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य का रमाला बस स्टैंड पर फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सूबे में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया है। लोक निर्माण मंत्री एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण को सड़कों की दुर्दशा से अवगत कराया तो निर्माण को हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने 2730.13 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाले 15.9 किमी लंबाई और सात मीटर चौड़ाई के मार्ग का शुभारंभ किया। रमाला बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने बताया कि छपरौली व सोनीपत हरियाणा के लोगों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। मार्ग का चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है। भाजपा सरकार ने किसान हित में लगातार कार्य किए हैं। अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम, सहायक अभियंता राघवेंद्र वर्मा, अवर अभियंता सलोनी कुमार, राजपाल सूप, सुभाष चौहान, बाबूराम, मास्टर सुभे सिंह, अरविंद और आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें