फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दी बोर्ड परीक्षार्थियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
22 सितंबर तक जमा होगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को राहत दी है। इस बार बोर्ड परीक्षा के शुल्क में बढ़ोत्तरी नहीं की है। परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क 22 सितंबर तक जमा करने और कक्षा नौंवी और 11वीं का पंजीकरण के लिए 15 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा शुल्क जमा करने और छात्रों के पंजीकरण के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में वृद्धि नहीं की है। बोर्ड परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रुहेला ने बताया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी 22 सितंबर परीक्षा का शुल्क जमा कर सकते हैं। हाईस्कूल की संस्थागत परीक्षा के लिए 500.75 रुपये और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को 706 रुपये जमा करने होंगे। इंटरमीडिएट के संस्थागत छात्र-छात्राओं को 600.75 रुपये और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को 806 रुपये परीक्षा जमा करना होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के छात्र और छात्राएं 15 सितंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके अलावा शासन ने कक्षा नौंवी और 11वीं के छात्र-छात्राओं का 15 सितंबर तक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें