फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता वैदिक आईटीआई के छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र 2017-2019 सत्र की बैक परीक्षा कराने की मांग उठाई
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक आईटीआई के छात्रों ने मंगलवार को संस्थान परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और सत्र 2017-2019 सत्र की बैक परीक्षा कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया वे सभी जनता वैदिक आईटीआई के छात्र हैं। बताया संस्थान में सीबीटी की परीक्षा हुई थी, लेकिन परीक्षा के दौरान सत्र 2017-2019 के अंतर्गत बहुत से छात्रों को बैक आ गई थी। बैक आने पर छात्रों ने संस्थान में फीस जमा भी करा दी , लेकिन इसके बावजूद न तो फीस लौटाई जा रही है और न ही परीक्षा कराई जा रही है। इस संबंध में कई बार संस्थान के प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा। बाद में छात्र एकत्र होकर एसडीएम दुर्गेश मिश्र से मिले। एसडीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक से बातचीत कर समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में रोहित कुमार, अमित कुमार, मनजीत, अभिनव तोमर, कपिल, दीपक, नीटू, लवी, प्रदीप सैनी, बुद्ध प्रकाश, भगत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें