फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह बोले: हम अभी नहीं कह सकते, गोरखपुर में कारोबारी की मौत पुलिस के कारण हुई

Fri, 01 Oct 2021 08:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह शुक्रवार को विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि पुलिस वाले भी इस समाज से आते है और यहां सामाजिक स्तर में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन
सांसद सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कारोबारी हत्याकांड में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि हम अभी यह नहीं कह सकते हैं कि कारोबारी की मौत पुलिस के कारण हुई है। इसमें जिन पुलिस वालों पर आरोप लगा था, उनको सस्पेंड कर दिया गया है और इसकी जांच के बाद ही साफ होगा कि किसकी वजह से मौत हुई है।

विज्ञापन


सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह शुक्रवार को विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि पुलिस वाले भी इस समाज से आते है और यहां सामाजिक स्तर में काफी गिरावट आई है। जिस प्रकार की यहां शिक्षा व्यवस्था की गई, उससे संस्कार हीनता आई और इस समाज से लोग पुलिस में भर्ती हो जाते है। अब नई शिक्षा नीति आई है तो उससे सामाजिक स्तर पर भी काफी सुधार होगा। 

उन्होंने कहा कि जब बीमारी पुरानी हो जाती है तो उसका पता लगाकर इलाज करने में समय लगता है। 2017 से पहले थाने कैसे चलते थे, कैसे पोस्टिंग होती थी, यह सभी को पता है। धर्म व जाति का बोलबाला होता था। उन्होंने कहा कि अब हर कोई महसूस करता है कि कानून व्यवस्था में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। सांसद ने लूट व डकैती में काफी प्रतिशत की कमी आने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें