फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बेटा घायल

Sat, 17 Feb 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर हिंडन पुलिस चौकी के समीप ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया। साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे लेकर चालक को गिरफ्तार में ले लिया।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव निवासी साबिर (38) शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी अफसाना (35) और बेटे अर्श के साथ बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद के डासना स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। जब साबिर बालैनी हिंडन नदी पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वे सडक़ पर गिर गए और साबिर व अफसाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा अर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल का बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें