फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिलीवरी रिपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र जारी न करने पर अधीक्षक से जवाब तलब

Sat, 17 Feb 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा सीएचसी पर डिलीवरी के बाद मंत्रा एप पर महिलाओं की रिपोर्ट अपलोड नहीं की जा रही है और न ही जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण कर अधीक्षक से जवाब तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने शुक्रवार को सीएचसी खेकड़ा का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मसूद अनवर, डॉक्टर वंदना, डॉक्टर अरविंद मलिक, डॉक्टर प्रियंका मौजूद मिलीं और डॉ. आशीष अवकाश पर गए हुए थे। सीएचसी पर तैनात बीसीपीएम शशिबाला की रजिस्टर में 11 बजे की उपस्थिति दर्ज मिली। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बीपीएम रोजाना 11 बजे ही सीएचसी पर पहुंचती हैं। जिस पर सीएमओ ने बीसीपीएम से स्पष्टीकरण मांगा है।
इसके अलावा सीएचसी पर डिलीवरी की रिपोर्ट मंत्रा एप पर अपलोड नहीं मिली और बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र भी जारी नहीं किए गए। जिस पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न देने पर अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें