दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर किशनपुर बराल के निकट ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे दिल्ली लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
रमाला गांव निवासी राहुल (23) बाइक से परिचित से मिलकर घर लौट रहा था। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर किशनपुर बराल और रमाला गांव के बीच में एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक का पहिया राहुल के ऊपर से उतर गया।
परिजन गंभीर हालत में घायल को लेकर दिल्ली स्थित अस्पताल में पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान रविवार को राहुल की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। उधर, युवक की मौत से गांव में गम का माहौल है।
उधर, रालोद विधायक सहेंद्र सिंह ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं, चांदीनगर के पास बाइक फिसलकर गिर जाने से दो युवक सईद और महबूब घायल हो गए। उधर, पलड़ा गांव के ईट भट्ठे से अपने परिवार के साथ पलड़ी गांव लौट रही प्रमोद की दस वर्षीय बेटी तनु को बरनावा की तरफ से आ रही आल्टो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला