फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को डिफॉल्टर कहना उसका अपमान

Mon, 17 Apr 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते चौ. राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किया गया किसानों का कर्ज माफी नाकाफी है। किसानों को डिफॉल्टर कहना उनका अपमान करना है।
विज्ञापन


उन्होंने दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की जो ऋण माफी की है वह नाकाफी है। क्योंकि जिन किसानों ने ऋण लेने ले बाद एक दो किश्त जमा कर दी, उनके भी कर्ज माफ करने चाहिए।

कहा कि किसानों पर लगा शब्द डिफॉल्टर ठीक नहीं है। यह किसानों का अपमान है। बागपत में बढ़ी विद्युत पावर पर कहा कि सरकार को पूरे प्रदेश में साढ़े सात हार्स पावर बिजली नलकूपों पर कर देनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कच्ची चीनी का आयात करने जा रही है, जो किसान हित में नहीं है। यदि बाहर से कच्ची चीनी मंगाई गई, तो उसे किसान जला देंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के गन्ने का भुगतान मिलों से समय पर दिलाने का वादा किया था जो पूरा नहीं कर पाये। सरकार किसानों को ब्याज तक दिलवाने का वादा भूल गई। कहा कि गांवों में पड़ी ग्राम पंचायत की भूमि पर बच्चों के खेलकूद के लिए स्टेडियम बनवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें