चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी गांव में नील गाय की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गढ़ी कलंजरी निवासी चांद (40) पुत्र प्रेम सिंह गाजियाबाद क्षेत्र के धारिपुर बिजलीघर पर लाइनमैन था। वह मंगलवार देर रात बाइक पर सवार होकर गढ़ी-सिरोरा मार्ग से होते हुए घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक नील गाय से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।