बागपत। स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन एसोसिएशन की ओर से रविवार को मुकारी गांव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बैडमिंटन, वॉलीबाल, दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में बिहार और वॉलीबाल में मेरठ की टीम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शेर सिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने वाली टीम और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन कर प्रतियोगिता में खेल की भावना से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के शारीरिक विकास के लिए खेल अनिवार्य है। खेल खेलने से जीतने और हारने दोनों ही टीम को सबक मिलता है। कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार और दौड़ प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने बाजी मारी। वॉलीबॉल में मेरठ की टीम ने जीत हासिल की। बैडमिंटन में हापुड़ की टीम हावी रही। वाराणसी की टीम की ओर से राघवेंद्र सिंह एवं वॉलीबाल टीम में आरिफ को प्रथम चुना गया। प्रतियोगिता में सुचित त्यागी, राकेश आर्य, ज्योति, इनाम, अमन, शोभित गौरव, कुलदीप, सौरभ, अंकुर कुमार रहे।