बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जैसे ही खेड़की गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अदविक और सात्विक दूर जाकर गिरे।
कैंटर ने एक बच्चे को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई।
उधर, चिकित्सक ने घायलों का उपचार किया और दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया।