फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के लाल ने रचा इतिहास: शूटर अखिल ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, एशियन गेम्स टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 29 Sep 2023 01:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Asian Games 2023 : बागपत के शूटर अखिल श्योराण ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। अखिल ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
शूटर अखिल श्योराण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के इंटरनेशनल शूटर अखिल श्योराण ने चीन के हांगझाऊ में चल रही एशियन गेम्स पुरुष टीम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन


बिनौली के अंगदपुर गांव के किसान बबलू श्योराण के पुत्र अखिल श्योराण ने भारतीय पुरुष 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल टीम में ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले के साथ 1769 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले भी अखिल श्योराण ने अजरबैजान में हुई विश्व शूटिंग चैंपियनशिप व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक कोटा भी हासिल किया था। 

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल के पदक जीतने पर डॉ. राजपाल सिंह, उत्तर रेलवे कोच विपिन राणा, विवेक आत्रेय, कोच बिट्टू खान, वाजिद अली, खेलो इंडिया कोच महबूब पठान, सचिन कौशिक, संजीव तोमर आदि ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें