Baghpat News : शूटर दादी की हालत में अभी सुधार नहीं है। दादी की पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर ने बताया कि लीवर इंफेक्शन बढ़ने के कारण अभी भी सीसीयू में भर्ती हैं।
बागपत में बिनौली के जौहड़ी गांव की शूटर दादी प्रकाशी तोमर की हालत में अभी कोई सुधार नहीं हुआ है। लीवर इंफेक्शन बढ़ जाने से दादी अभी भी सीसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पांच दिन पहले शूटर दादी प्रकाशी तोमर को बुखार ने जकड़ लिया था। परिजनों ने उन्हें नोएडा के सेक्टर 12 स्तिथ मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। दादी की पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर ने बताया कि दादी की हालत में अभी कोई सुधार नहीं है। लीवर इंफेक्शन बढ़ने के कारण वह अभी भी सीसीयू में भर्ती हैं।