फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर चस्पा किया दूसरा नोटिस, पुलिस अधिकारियों ने दी चेतावनी

Mon, 27 Jun 2022 08:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

आश्रम पर सोमवार को फिर से बाबा राम रहीम को देखने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भीड़ को देख पुलिस अधिकारियों ने आश्रम पर दूसरा नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
आश्रम पर नोटिस चस्पा किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में सोमवार को फिर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बरती। यही नहीं पुलिस ने आश्रम के गेटों पर दूसरा नोटिस भी चस्पा कर दिया। वहीं सीओ बागपत ने भी आश्रम पर पहुंचकर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की।

विज्ञापन


बरनावा आश्रम के प्रमुख संत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। कुछ दिन पूर्व डेरा प्रमुख को एक माह की पैरोल मिली थी। उसके आने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पर पहुंच रहे थे। पुलिस-प्रशासन की सख्ती और डेरा प्रबंधन की अपील पर श्रद्धालुओं के आने पर पाबंदी लगा दी गई थी। उसके बाद भी श्रद्धालु आश्रम पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक बिनौली डीके त्यागी ने बताया कि सैकड़ों गाड़ियों के आने से जनपद की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। धारा-144 और पैरोल के नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है। इसलिए आश्रम के सभी गेटों पर दूसरा नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: आखिर चला योगी का बुलडोजर, स्वीमिंग पूल समेत पूरा फार्म हाउस जमींदोज, कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस पहला नोटिस 21 जून को चस्पा कर चुकी है। पुलिस ने दूसरे नोटिस में साफ कर दिया है कि अगर श्रद्धालुओं को डेरा प्रबंधन ने नहीं रोका और सोमवार शाम तक आश्रम में आए सभी श्रद्धालुओं को वापस नहीं किया तो पैरोल को निरस्त करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें