फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर गांव में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
दूसरे मोहल्ले से पानी लाते मलकपुर गांव की पट्टी रावण की महिलाएं व बच्चे - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर गांव की पट्टी रावण के 50 से अधिक घर पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे हैं, क्योंकि पट्टी में हैंडपंप या तो खराब है या फिर दूषित पानी दे रहे हैं। जिस कारण लोगों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई। आलम यह है कि महिलाओं और बच्चों को दूसरे मोहल्ले में लगे समसर्बिल से पानी लाना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर मलकपुर गांव की पट्टी रावण के लोग गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्योंकि पट्टी में लगे हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं या फिर दूषित पानी दे रहे हैं। दूषित पानी पीने से लोगों को बीमार होने का खतरा सता रहा है। सम्मो ने बताया कि पट्टी में जो हैंडपंप लगा है, वह खराब पानी दे रहा है, पानी थोड़ी देर में ही काला पड़ जाता है। रामकुमार ने बताया कि पहले भी कई बार हैंडपंप खराब होने और दूषित पानी की शिकायत ग्राम प्रधान को की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, ग्राम प्रधान रणवीर का कहना है कि कई बार हैंडपंप ठीक कराए जा चुुुके हैं, फिर से कुछ हैंडपंपों के खराब होने व दूषित पानी देने की शिकायत मिली है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें