फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्राची का बड़ा बयान: बोलीं- मस्जिदों से उतारे जाएं लाउडस्पीकर, बताई ये बड़ी वजह

Thu, 18 Mar 2021 04:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
साध्वी प्राची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साध्वी प्रार्ची ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। बुधवार रात को बागपत पहुंचीं साध्वी प्राची ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इलाहाबाद में चल रहे लाउडस्पीकर प्रकरण पर कहा कि यह बात जायज है। मस्जिदों में नमाज होनी चाहिए, लेकिन इन पर जो लाउडस्पीकर बजते हैं, उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

विज्ञापन


बताया गया कि वह शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं। उन्होंने कहा, जमाना बदल रहा है लोग देर रात तक कामकाज करते हैं। छात्र भी आधी रात तक पढ़ाई करते हैं। ऐसे में लाउडस्पीकर बजने से सभी लोग आधी नींद में ही जाग जाते हैं, इसलिए लाउडस्पीकर से लोगों को दिक्कत होती है। इसलिए इनका हटना जरूरी है। शासन-प्रशासन को इनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल के चुनाव पर कहा कि राहुल बाबा घंटा बजा रहे हैं और ममता दीदी भगवान का नाम ले रही हैं। वास्तव में यही है नवभारत का निर्माण। यह भी कहा कि जो लोग राम का नाम लेने से परहेज करते थे वे अब रामनाम के सहारे ही सत्ता पाने की जुगत में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फैक्टरी में छापा, भारी मात्रा में बरामद हुई प्रतिबंधित दवाइयां, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


साध्वी ने यह भी कहा कि देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे न केवल भूखमरी बढ़ रही है बल्कि बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर एक अच्छी पहल कर देनी चाहिए। यह पहल उत्तर प्रदेश से हो तो बेहतर है। आने वाले समय में जनसंख्या ही सबसे बड़ी समस्या बनने जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें