बागपत में प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। जिसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
मेरठ जिले के सिवालखास की रहने वाली रिहाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस साल पहले उसकी शादी बागपत के ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी शहजाद के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके पति का दूसरी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिसके बाद ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई बार पंचायत भी हुई। जिसके बाद वह पति के साथ निवाड़ा गांव में रहने लगी थी।
यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश