पति के घर से निकलते ही पत्नी ने प्रेमी को बुला लिया। इसके बाद पति अचानक से घर लौट आया तो उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बागपत जनपद में रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पति ने प्रेमी की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में पति के खेत पर जाने के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। पति अचानक घर लौट आया और उसने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पति ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
वहीं, थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें युवक ही पड़ोस के घर में गया था। जिसे महिला के पति ने पकड़ लिया। इस मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।