फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर से लूट: तमंचे के बल पर एक लाख रुपये ले उड़े बदमाश, विरोध करने पर की हवाई फायरिंग

Mon, 18 Apr 2022 07:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बदमाशों ने दिनदहाड़े ही लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। तमंचे के बल पर बदमाश प्रॉपर्टी डीलर से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में मुजफ्फनगर मार्ग स्थित सन सिटी कॉलोनी में सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर से तमंचे के बल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिये। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


ग्राम रठौड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनुज कुमार नगर की बिजरौल रोड स्थित नई विकसित की जा रही कॉलोनी सन सिटी में थे। वह मजदूरों से काम करा रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने तमंचे के बल पर उनसे एक लाख रुपये लूट लिये। विरोध करने पर मारपीट करके हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: बुझ गए दो परिवारों के चिराग: हादसे से हाईवे पर मची चीख-पुकार, मौके पर दो दोस्तों की मौत, भीषण थी टक्कर, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
 

यह भी पढ़ें: भाई बने कातिल: जिन्हें बांधी राखी, उन्हीं भाइयों ने लव मैरिज करने पर उजाड़ा बहन का सुहाग, खौफनाक थी वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें