ग्रामीणों के अनुसार, किशोरी और युवक के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध थे। उम्र का बड़ा अंतर और पारिवारिक विरोध के चलते दोनों मानसिक दबाव में थे। रिश्ते के खिलाफ बढ़ते तनाव और सामाजिक दबाव से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग मौके पर इकट्ठा होकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: गुलदार के हमलों से परेशान किसानों का अनोखा विरोध, DFO कार्यालय में बांध दिए पशु, दी आंदोलन की चेतावनी
मेरठ मेडिकल कॉलेज में दोनों की मौत हो गई। सीओ विजय कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।