फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा मामला: कान्हा की रपट लिखवाने थाने पहुंचीं राधा-गोपियां, इंस्पेक्टर बोले- यशोदा मां तक पहुंचाएंगे शिकायत

Fri, 08 Sep 2023 02:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां राधा और गोपियां बनीं बालिकाएं थाने में कान्हा की रपट लिखवाने पहुंचीं तो पुलिस हैरान रह गई। इंस्पेक्टर ने शिकायत सुनने के बाद कहा कि वे उनकी शिकायत को यशोदा मां तक जरूर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
राधा और गोपियों के रूप में बालिकाएं थाने में रपट लखवाने पहुंचीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां राधा और गोपियां बनीं बालिकाएं थाने में कान्हा की रपट लिखवाने पहुंचीं तो पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन


जनपद के खेकड़ा में अर्वाचीन किड्स टेंपल लहचौड़ा में जन्माष्टमी त्योहार उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान राधा और गोपियां बनीं बालिकाएं खेकड़ा कोतवाली में कान्हा की रपट लिखवाने पहुंचीं। गोपियों ने कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा से कान्हा की शिकायत करते हुए कहा कि कान्हा उनकी मटकी फोड़कर चोरी से सारा माखन खा जाता है। 

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

विज्ञापन

वहीं, राधा और गोपियों की शिकायत सुनकर कोतवाली प्रभारी मुस्कुराए और राधा और गोपियों को चॉकलेट देकर संतुष्ट कर कहा कि वे यशोदा मां तक कान्हा की शिकायत अवश्य भेजेंगे।

यह भी पढ़ें: West UP News Live : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं और बच्चों को जन्माष्टमी की बधाई दी। इस दौरान डॉयरेक्टर उमेश शर्मा, प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, आयशा, साधना शर्मा आदि मौजूद रहे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें