फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बागपत में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत, सूचना देने पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

Fri, 08 Sep 2023 01:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। उधर, सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
तेंदुआ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में दोघट के गढ़ी कांगरान के जंगल में ईंख की बंधाई कर रहे मजदूर को तेंदुआ दिखाई दिया। वह शोर मचाते हुए खेत से बाहर की तरफ भाग निकला। सूचना पर खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।

विज्ञापन


गढ़ी कांगरान गांव निवासी नीटू कश्यप पुत्र लख्मी कश्यप ने बताया कि वह मजदूरी पर ईंख बंधाई का कार्य करता है। शुक्रवार को गांव निवासी किसान ईश्वर सिंह के ईंख की बंधाई कर रहा था। सुबह नौ बजे के लगभग ईंख के खेत में उसे तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। वह तेंदुए को देखकर भयभीत हो गया और जोर-जोर से शोर मचाते हुए ईंख के खेत से बाहर की तरफ भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंचे तो उसने उन्हें तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी दी। जिसके बाद किसान भयभीत हो गए। 

यह भी पढ़ें: West UP News Live : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान डॉ. राहुल तोमर ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी। वहीं, जनपद में पिछले कई माह से तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में रेंजर बड़ौत सुनेंद्र सिंह ने बताया कि अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है। टीम भेजकर दिखवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें