फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बागपत में जीजा-साले की हत्या में फरार दीपक फुर्तीला... अब रोहतक में कर दिया तीन लोगों का मर्डर

Wed, 09 Oct 2024 08:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

19 सितंबर की रात रोहतक जिले में बलियाना मोड़ के पास शराब ठेके पर अमित उर्फ मोनू, विनय और जयदीप की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच फुर्तीला का नाम सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंसरूपुर गांव में हिस्ट्रशीटर कविंद्र और उसके साले की हत्या करने के बाद से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश दीपक फुर्तीला ने हरियाणा के रोहतक में तिहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। उसकी तलाश में हरियाणा एसटीएफ ने जिले में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन दीपक फुर्तीला हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

मंसूरपुर के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप की दो अगस्त की रात में मंसूरपुर-खैला गांव के जंगल में नलकूप के पास गोलियां मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि फरार चल रहे दीपक फुर्तीला निवासी बालैनी पर 50 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया। 
 

जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर की रात रोहतक जिले में बलियाना मोड़ के पास शराब ठेके पर अमित उर्फ मोनू, विनय और जयदीप की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जबकि सेल्समैन अनुज और मनोज को गोली मारकर घायल कर दिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुटी हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टर राहुल बाबा गिरोह के शूटर सोनू, कशिश और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि तिहरे हत्याकांड में दीपक फुर्तीला निवासी बालैनी भी शामिल था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दीपक फुर्तीला के रोहतक में होने की सूचना मिली थी और हमारी पुलिस ने वहां दबिश भी डाली थी। मगर तब वहां की पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं किया। अब वहां तीन लोगों की हत्या में दीपक फुर्तीला को शामिल बताया जा रहा है और उसकी तलाश में हरियाणा एसटीएफ की टीम आई थी। उसकी तलाश में बागपत पुलिस भी लगी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें