सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने रमाला थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ सोनू उर्फ ढोला के रूप में की। सूचना पर हिस्ट्रीशीटर के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव हिस्ट्रीशीटर का ही बताया।
हिस्ट्रीशीटर के पिता ने महेंद्र ने बताया कि अभिषेक उर्फ सोनू उर्फ ढोला दो दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल पाया था। थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कासिमपुर खेड़ी रेलवे रोड पर स्थित तालाब में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।