15 जून तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
बाछौड़ गांव पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र और भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह ने मां व दो बेटियों की आत्महत्या का मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष उठाने की बात कही। सीओ ने एसपी से बातचीत कराई। एसपी ने दस दिन में एसआईटी जांच पूरी होने का आश्वासन दिया। इस पर 15 जून तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें
घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस व अन्य को सजा दिलाएंगे: सांसद
परिवार को सांत्वना देने भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या किया जाना बेहद दुखद है। वे भी दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के पक्ष में हैं। उन्होंने महक सिंह को बताया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। उन्होंने थाने के एसआई को भी सख्त सजा दिलाने की बात कही। बाछौड़ के बाद सांसद हलालपुर गए और करंट लगने से रिटायर्ड दरोगा की मौत होने पर परिजनों को सांत्वना दी।