फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम अटका, टेंडर होगा रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह

Sun, 20 Feb 2022 09:48 AM IST
कपिल kapil अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

मोदी सरकार की बड़ी परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का निर्माण ही अटक गया है। बताया गया कि रोड बनाने वाली कंपनी का टेंडर रद्द हो जाएगा। जानिए टेंडर रद्द होने के पीछे क्या बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
खेकड़ा स्थित दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे के एलिवेटेड मार्ग निर्माण कार्य में लगे एनएचआई के कर्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत माला परियोजना के तहत बनने वाले दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का निर्माण ही अटक गया है। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दिल्ली बॉर्डर तक एलिवेटेड रोड बनाने वाली कंपनी का 1326 करोड़ का टेंडर रद्द होगा। निर्माण कार्य धीमा होने और नेशनल हाईवे की हालत ठीक नहीं करने सहित अन्य मामलों में देरी करने को इसका कारण बताया गया है। इसके लिए एनएचएआई ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। नई कंपनी को टेंडर जारी होने तक निर्माण नहीं होगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की बड़ी परियोजनाओं में शामिल भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पहले चरण की शुरुआत मार्च 2021 में हुई थी। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-यूपी बॉर्डर तक करीब 17 किलोमीटर लंबी छह लेन की एलिवेटेड रोड का निर्माण होना था। इसमें 1326 करोड़ रुपये की लागत आनी थी और इसका टेंडर हैदराबाद की कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड को दिया गया था। कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू जरूर किया, लेकिन वह दिसंबर 21 तक दस प्रतिशत काम भी नहीं कर सकी। इसीलिए एनएचएआई ने कंपनी का टेंडर रद्द करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। इससे इकोनॉमिक कॉरिडोर का पहला ही चरण खटाई में पड़ गया है।

निर्माण की गति धीमी रही तो हाईवे की हालत ठीक नहीं कर सके
एनएचएआई ने कंपनी को टेंडर रद्द करने के लिए भेजे नोटिस में लिखा है कि अभी तक पूरे कार्य का दस प्रतिशत करना था, लेकिन वह केवल एक प्रतिशत ही कर सके। इस तरह निर्माण काफी धीमी गति से किया गया। इसका निर्माण होने तक नेशनल हाईवे को पूरी तरह गड्ढामुक्त करना भी कंपनी की जिम्मेदारी थी, जिससे वाहन चालकों को परेशानी न हो। जब से निर्माण शुरू हुआ था, तभी से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई थी। क्योंकि नेशनल हाईवे गड्ढामुक्त नहीं हुआ और निर्माण कार्य व्यवस्थित नहीं होने से जाम लगता है। इसकी शिकायत भी सुभानपुर के संजय त्यागी ने एनएचएआई व केंद्रीय मंत्रालय में कराई थी। इसके अलावा कॉरिडोर के निर्माण के लिए जितने पेड़ काटने की अनुमति मिली, वह अभी तक नहीं कटवाए गए। विद्युत लाइन शिफ्ट करने का कार्य भी नहीं किया गया। इन सभी कारणों से टेंडर रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना

विज्ञापन

इस तरह होना है पहले व दूसरे चरण में निर्माण
दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण के पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली-यूपी बॉर्डर तक एलिवेटेड रोड बनना है। इसका 1326 करोड़ रुपये का बजट तैयार हुआ था। दूसरे चरण का शिलान्यास चार दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने देहरादून से किया था, जिस पर 8300 करोड़ रुपये खर्च होने है। इस पर हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, यमुनानगर, बागपत, मेरठ व बड़ौत को जोड़ने के लिए सात जगह इंटरचेंज होंगे। इसके बनने पर दिल्ली से देहरादून छह घंटे की जगह केवल ढाई से तीन घंटे में पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण के लिए ईपीई से दिल्ली-यूपी बॉर्डर तक एलिवेटेड रोड का निर्माण करने वाली कंपनी का टेंडर रद्द करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। वह कार्य को काफी धीमी गति से कर रही थी। नेशनल हाईवे का मरम्मत कार्य भी नहीं किया था। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें