खाने के बारे में पूछा तो संदीप ने कहा था कि वह जल्द ही हरिद्वार पहुंच जाएंगे और वहां जाकर ही खाना खाएंगे। परिजनों का कहना है कि आठ बजे के बाद शुक्रवार सुबह चार बजे नहर में डूबने की बात कही जा रही है, जो उनके गले नहीं उतर रही है।
वहीं, इस मामले में मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम में रहने वाले एसआई सुनील पूनिया ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें पूरे मामले की जांच करने की मांग की गई है। फिलहाल परिजनों के साथ ही पुलिस व एसडीआरएफ पहले उन दोनों युवकों की तलाश में लगे हुए है। उनके फोटो बांध पर कर्मचारियों को दिए गए है, जिससे उनके बारे में कुछ पता चलने पर वह जानकारी दे सके।
एसआई के बेटे संग बागपत से थी तीनों की दोस्ती
पल्लवपुरम निवासी एसआई सुनील पूनिया की तैनाती पहले बागपत एसपी कार्यालय में थी। उनका परिवार बागपत ही रहता था और तभी से भरत पूनिया की संदीप और अभिषेक से दोस्ती थी। इसके साथ ही राकेश से उसकी जान पहचान थी और इस कारण ही यह सभी हर महीने हरिद्वार जाते रहते थे। इस दोस्ती के कारण ही भरत भी संदीप को बचाने में डूब गया।