खेकड़ा। महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। 100 मीटर दौड़ में बादल मलिक, सागर धामा और सोनिया गिरी प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा. सुनील कुमार तोमर ने फीता काटकर किया। बालकों की 100 मीटर दौड़ में बादल मलिक, सागर धामा संयुक्त रूप से प्रथम रहे जबकि अभिषेक द्वितीय और गौरव तृतीय रहे। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में सोनिया गिरी प्रथम, योगिता और प्राची संयुक्त रूप से द्वितीय, रश्मि पाल और मधु चौधरी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। बालकों की 400 मीटर दौड़ में सूरज, कामिल और बादल, बालिका वर्ग में वर्षा, नेहा और प्राची क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालकों की 800 मीटर दौड़ में उधम सिंह, सूरज और दानिश, बालिका वर्ग में नेहा, वर्षा और तनु क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। भाला फेंक के बालक वर्ग में अनुज, शुभम और प्रतीक, बालिका वर्ग में शिवानी, खुशी और शालू, तश्तरी फेंक के बालक वर्ग में अनुज, शुभम और शिवम, बालिका वर्ग में खुशी, सोनिया और आइसा, गोला फेंक के बालक वर्ग में शुभम, सागर और अनुज, बालिका वर्ग में खुशी, तनु और शिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। प्रतियोगिता में महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र धामा मुख्य अतिथि रहे। संचालन क्रीड़ा अधिकारी डा. सुनील धीमान ने किया। इस दौरान डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. भवानी रामचन्द्रन, डॉ. मनोज, डॉ. प्रमोद, शिवेंद्र, गोपेश्वर दत्त पांडेय, हरिओम कौशिक, गौरव त्यागी, गुंजन सिंह, स्वाति तोमर, देवेश शुक्ला, सूर्यदत्त, भूपेश कुमार, प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।