फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में अंधविश्वास और टोने टोकटो पर किया प्रहार

विज्ञापन
बागपत के राजकीय कन्या इंटर कालेज में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान महोत्सव मनाया गया। इसमें 62 माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को अंधविश्वास और टोने-टोटके के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने प्रदर्शनी में वैकल्पिक ऊर्जा, संचार व प्रौद्योगिकी, मानव जीवन में विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव व सीडीओ रंजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विज्ञान महोत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लखनऊ से आई रोहिणी ने छात्र-छात्राओं को अंधविश्वास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के कारण लोग टोने-टोटके में जकड़े हुए हैं। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, जैव विविधता, वैकल्पिक ऊर्जा, संचार एवं प्रौद्योगिकी, गणित-विज्ञान खेल-खेल में, मानव जीवन में विज्ञान विषय पर मॉडल प्रस्तुत कर प्रदर्शनी लगाई। नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति शर्मा, हुकुम सिंह, जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक राहुल व राशिद, राजेश कुमार, आशु रानी, आरती, दिव्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें