फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागौट ने बागपत की टीम को 4-2 से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। भागौट गांव में मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय डबल लीग अंडर-14 प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को जूनियर हाईस्कूल भागौट व बागपत हाकी संघ की टीम के बीच मैच खेला गया। मैच भगौट की टीम ने जीता।
विज्ञापन

कोच कृपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भागौट व बागपत की टीमों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में भागौट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए, जबकि बागपत हॉकी संघ की टीम दो गोल ही कर पाई। भागौट की टीम ने चार-दो से मैच जीत लिया। मैच में शुरू से ही भागौट की टीम हावी रही। मैच में मुख्य अतिथि वीरेंद्र फौजी ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल अनिवार्य है। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चे खेलों में भी कॅरियर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता को जीतने के लिए टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का अपना योगदान होता है। मैदान में शानदार प्रदर्शन करने के निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार के कारण तलाश कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर हरवीर प्रधान, यतेंद्र कुमार, धन्नू, लीलू प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें