फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ से कहा, दो दिन वेट करिए

Tue, 14 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बरनावा गांव में कुलदीप उज्ज्वल के समर्थन में सभा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के साथ टेप वायरल होने के बाद डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय सोमवार को फिर लखनऊ पहुंच गए। तबादले और सुरक्षा की मांग दोहराई। प्रमुख सचिव (पंचायती राज) ने मामले में कार्रवाई के लिए दो दिन वेट करने के निर्देश दिए हैं। पांडेय ने कहा वह बगैर सुरक्षा बागपत कैसे कार्य कर पाएंगे। उन्होंने दोबारा से पूरा मामला प्रमुख सचिव के सामने रखा। 
विज्ञापन


डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय सोमवार को सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचे, लेकिन प्रमुख सचिव (पंचायती राज) चंचल तिवारी के मीटिंग में व्यस्त रहने के कारण दोपहर बाद ही डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय की उनसे मुलाकात हो सकी। पांडेय ने बताया उन्होंने अपनी सुरक्षा या फिर तबादले की मांग रखी है।

खुद को खतरा जताते हुए कहा इस हाल में नौकरी करना आसान नहीं होगा। इस पर प्रमुख सचिव ने पांडेय को कार्रवाई के लिए दो दिन वेट करने के निर्देश दिए हैं। मुलाकात के बाद पांडेय फिर लखनऊ से अपने घर जौनपुर के लिए रवाना हो गए। कोई फैसला नहीं होने पर डीपीआरओ का अभी बागपत पहुंचना मुश्किल ही है। 
विज्ञापन


फर्जी चिट्ठी पर पुलिस की असली जांच?
बागपत। डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय के नाम से जारी चिट्ठी पर खुद पांडेय ने ही सवाल खड़ा किया था, लेकिन पुलिस ने इसी चिट्ठी को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी है। असलियत में डीपीआरओ के नाम से जो पत्र जारी किया, उसकी एक प्रति एसपी के नाम भी भेजी।

पुलिस के पास यह चिट्ठी पहुंचते ही जांच शुरू हो गई। जबकि टेप और पत्र के विषय में सर्वेश कुमार पांडेय पहले ही खुद की होने से मना कर चुके हैं। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा पत्र के आधार पर ही जांच शुरू कर दी। उधर, अभी तक चिट्ठी असली है या नकली इसकी जांच शुरू नहीं हुई।

पुलिस-प्रशासन ने यह जानने का प्रयास नहीं किया कि पत्र डीपीआरओ ने जारी किया है या उनके नाम से किसी ओर ने। पत्र मिलते ही सफीना जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पत्र असली है या नकली, इस पर अभी रहस्य बना है। 

दोघट में डॉ. उज्ज्वल का समर्थन ः दोघट। इस्लामिया मदरसा, दोघट में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा सिपा नेता डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को बहाल किया जाना चाहिए। संचालन अंसार ने किया। इसमें अरशद अली, एहसान, कय्यूम, मुनसब अली, जाबिर, इमरान, मुकेश शर्मा, राजनीश, संजय, ओमवीर आदि उपस्थित रहे। 

कुलदीप को बहाल करने की मांग : चांदीनगर। सपा की महिला कार्यकर्ता फरजाना चौधरी के आवास पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की  बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने डॉ. कुलदीप उज्ज्वल की बहाली की मांग की। इसमें रेशमा, नसरीन, जायदा, गुलशन, हासमीन रानी, तबुसुम, रुबि, शकीला, हाजरा, फेमिदा, शमा, नरगिस मौजूद रही।

मंडे को लखनऊ में थे डीएम 
सोमवार को डीएम ह्दय शंकर तिवारी भी लखनऊ में थे। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मसले में उनकी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है। बागपत में कार्यवाहक डीपीआरओ बना दिए गए हैं। इसके बाद अगली कार्रवाई शासन को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें