फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की सरसो काटने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वालों दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बडौत। लुहारी गांव में एक किसान की सरसों की फसल काटने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को रविवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि लुहारी गांव के पीड़ित आनंदपाल पुत्र राजवीर सिंह के खेतों से गांव के ही कुछ लोगों ने सरसों की फसल काट ली थी। उन्होंने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसे लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। इस मामले में पीड़ित किसान ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ बीती 26 फरवरी को तहरीर दी थी। इसकी जांच के बाद जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश व बुद्धप्रकाश पुत्र राजवीर निवासी लुहारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। रविवार को पुलिस ने दोनों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर काटी गई सरसों की फसल भी बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि फरार चल रहे आशु, ओमप्रकाश व जितेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह सरसों जागोस के जंगल में एक खेत से बरामद हुई। सरसों की फसल को कब्जे में लेकर बोहला पुलिस चौकी पर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें