फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में कैंप लगाकर किशोरों को लगाया कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को स्कूलों में कैंप लगाकर किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीम ने टीकाकरण कराने के लिए आए छात्र-छात्राओं को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने छात्रों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। शिविर में दीपा शर्मा, स्यामवती, सागर, सुऐब, ज्योति, निधी, जैनब, सुमायला का सहयोग रहा। जय पार्वती ग्लोबल स्कूल रमाला में 15 से 18 वर्ष आयु के 40 किशोरों का टीकाकरण किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या दीपा चौधरी, अभिलाषा, आरती, जावेद, सचिन, रणपाल शिक्षकों का सहयोग रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज और पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में लगाए का शिविरों में 273 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। डीएवी इंटर कॉलेज में महिला स्वास्थ्यकर्मी रीता देवी ने बताया कि शिविर में 164 किशोरों का टीकाकरण किया गया। कैंप में प्रधानाचार्य मूलचंद, पीटीआई संजय सिंह, हरिओम शर्मा, राज मंगल का सहयोग रहा। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजेंद्र सिंह ने बताया कि कैंप में 109 छात्र-छात्राओं ने टीकाकरण कराया। प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, राजेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें