फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों में जलभराव, 60 घंटे से नो केन हुई रमाला मिल

विज्ञापन
रमाला सहकारी चीनी मिल का खाली पड़ा यार्ड - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
मिल को लाखों का नुकसान, किसानों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंस
रमाला। बरसात से क्रय केंद्रों पर जलभराव होने के कारण तौल बंद हो गई है। इससे रमाला सहकारी मिल 60 घंटे से नो केन है। मिल बंद होने से जहां किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा, वहीं मिल को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

चीनी मिल के अधिकतर गन्ना क्रय केंद्रों में जलभराव हो गया है। जलभराव होने से केंद्रों पर तौल बंद है। मिल बंद होने से हजारों किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 60 घंटे से मिल नो केन है। मुख्य गन्ना अधिकारी अजय यादव ने बताया कि बारिश के कारण क्रय केंद्रों में जलभराव होने से तौल बंद है। गन्ने की सप्लाई न होने के कारण मिल बंद है। मंगलवार देर रात तक मिल पर गन्ना पहुंचने की संभावना है। गन्ना पहुंचने पर मिल को चालू किया जाएगा। किसान विपिन, देवेंद्र, राजकुमार, बलवीर का कहना है कि खेतों में गन्ना छिला पड़ा है। तौल बंद होने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें