फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में अंसी, हाईस्कूल में अर्जुन जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर यूपी बोर्ड रिजल्ट में परचम लहरा दिया। कॉलेज की इंटर की छात्रा अंसी ने 94.8 और हाईस्कूल के छात्र अर्जुन चौधरी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद टॉप किया।
विज्ञापन

कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि यूपी बोर्ड वर्ष 2020-2021 के इंटरमीडिएट के रिजल्ट में छात्रा अंसी पुत्री शाबिर अली निवासी वाजिदपुर हाल निवासी नेहरू रोड ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में अर्जुन चौधरी पुत्र संजीव निवासी लुहारी ने जिला टॉप किया। इसके अतिरिक्त इंटरमीडिएट में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनुष्का चौधरी द्वितीय व 93.4 प्रतिशत के साथ अनुष्का तृतीय स्थान पर रही।
हाईस्कूल मेें दिव्या व दिव्यांशी ने 93.66 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान, अनु राठी ने 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के बंपर रिजल्ट से शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विक्रम तोमर, योगेश राणा, प्रवीण राणा, मोनिका, गौरव आदि ने मेधावियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

बेटे-बेटियों ने किया शिक्षक पिता का नाम रोशन
बड़ौत। हाईस्कूल टॉपर अर्जुन चौधरी के पिता संजीव गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। उनके तीन बेटा-बेटी है। एक बेटा अर्जुन चौधरी व दो बेटी दिव्यांशी व शुगन है। बेटे अर्जुन चौधरी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में जनपद टॉप किया, वहीं बेटी दिव्यांशी ने 93.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शिक्षक की दूसरी बेटी शगुन ने इंटरमीडिएट में 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। बच्चों के रिजल्ट पर मां ब्रिजेश देवी ने खुशी जताई।
उच्च शिक्षा हासिल करना सपना : अर्जुन
हाईस्कूल टॉपर अर्जुन चौधरी ने बताया कि वह 12 घंटे कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करता था। उसने परीक्षा कराने की बात पर सहमति जताई। कहा कि परीक्षा होती तो और अच्छा होता। अधिक नंबर आ सकते थे। कहना है कि उसका सपना उच्च शिक्षा हासिल करना है। फिलहाल उसके सामने इंटर में शानदार सफलता प्राप्त करने का लक्ष्य है।
यूपीएससी में मुकाम हासिल करने की इच्छा : अंसी
इंटर की टॉपर छात्रा अंसी के पिता शाबिर अली की जेवी कॉलेज की मार्केट में फर्नीचर की दुकान है। अंसी का छोटा भाई जैद कक्षा छह में पढ़ता है। अंसी ने बताया कि वह आठ घंटे कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करती थी। फिलहाल वह बीएससी करना चाहती है, बीएससी के बाद उसकी इच्छा यूपीएससी में मुकाम हासिल कर देश सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें