फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दौड़ में अनीश और निशा तो कबड्डी में रोशनगढ़ की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-डेफोडिल इंटरनेशनल स्कूल में हुई विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पिलाना के डेफोडिल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सुभाष चंद, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, समाजसेवी सत्तार अहमद और स्कूल के प्रबंधक संजय त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल में हुई प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हरियाखेड़ा का अनीश और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय ढिकौली की निशा प्रथम रही। उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की दौड़ में संविलियन विद्यालय पुरामहादेव का शौर्य और बालिका गर्व में संविलियन विद्यालय सैड़भर की सानिया, तश्तरी फेंक में सविलियन विद्यालय हिसावदा की नाजिया और रिहान, गोला फेंक में उच्च प्राथमिक विद्यालय खासपुर का श्रीओम व संविलियन विद्यालय पिलाना की मुस्कान प्रथम रही। प्राथमिक स्तर पर हुई बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता और खो-खो प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय रोशनगढ़ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलदीप बंसल, लोकेश भड़ाना, दर्शन सिंह, कुमारी पायल कौशिक, प्रियंका, गगनप्रीत कौर, सरिता, कर्मचारी, ईश्वरपाल सिंह, राहुल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें