फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदलने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
बड़ौत में बिजरौल रोड़ स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन करते हिलवाड़ी गांव के ग्रामीण? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदलने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदलवाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने बिजरौल रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर के नेतृत्व में हिलवाडी, बड़का, औसिक्का, बाम व गुराना गांव के ग्रामीण एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिजली का शेड्यूल बदलने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विराज तोमर ने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सप्लाई होती थी। तीन घंटे की कटौती के बाद फिर शाम को सात बजे सप्लाई शुरू हो जाती थी और सुबह पांच बजे तक रहती थी। ऊर्जा निगम ने 10 दिन पहले शेड्यूल बदल दिया। अब दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक कटौती की जा रही है। यदि जल्द शेड्यूल नहीं बदला तो वे कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। इस पर एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार का कहना है कि बिजली का यह शेड्यूल लखनऊ से लिखित आदेश पर हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में राजवीर, जयवीर, देवेंद्र, सुखवीर, अनिल, देशपाल, हरेन्द्र, प्रवीण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें