फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 38 ग्राम पंचायत के बाद अब 34 अन्य को टीबी मुक्त करने की तैयारी

Fri, 04 Oct 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में 34 अन्य ग्राम पंचायतों को जल्द ही टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिले की 38 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। ग्राम पंचायत टीबी मुक्त होने पर ग्राम प्रधानाें को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया था। अब विभाग की ओर से 34 अन्य ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्राम प्रधानों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों की निगरानी कर रहे है और ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
- इन ग्राम पंचायतों को किया जाएगा टीबी मुक्त घोषित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अहमदपुर गठीना, बाघू, गौरीपुर हबीबपुर, ग्वालीखेड़ा, क्यामपुर, सूजरा, गूंगाखेडी, जौहड़ी, लौहड्डा, बेगमाबाद गढ़ी, गल्हेता, इदरीशपुर, माखर, नंगला रवा, कैडवा, बाछौड़, बौढ़ा, कूर्डी, सोंटी, अहमदनगर, डूंडाहेडा, सैदपुर कलां, सिंगौली तगा, सुन्हेड़ा, विनयपुर, बालैनी, बसा टीकरी, हबीबपुर नंगला, मवींखुर्द, सांकलपुट्ठी, सिखेड़ा, फतेहपुर माजरा, अब्दुलपुर मेवला और रहतना को जल्द ही टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

- वर्जन - जिले में 38 ग्राम पंचायतों को पहले ही टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है, जल्द ही 34 अन्य ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। गांवों में ग्राम प्रधान के माध्यम से निगरानी और लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है। -डॉ यशवीर सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें