लोक संकल्प समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव 2020 पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित पांडव नगर में मंगलवार को लोक संकल्प समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर मंथन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा अधिवक्ता समाज की रीढ़ की हड्डी होता है।
इस बैठक की अध्यक्षता रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने की। संचालन जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट और विकास मलिक ने संयुक्त रूप किया। इस दौरान अधिवक्ताओं के साथ संवाद कर अधिवक्ताओं की राय जानी। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच, अधिवक्ताओं की पेंशन ,युवा अधिवक्ताओं को श्रमिक अनुदान मिले , अधिक से अधिक न्यायालय की स्थापना हो आदि विचार रखे।
इसमें लोक संकल्प समिति के सदस्य और रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना ने कहा अधिवक्ता समाज एक बुद्धिजीवी वर्ग है , अधिवक्ताओं का हित भी हमारी प्राथमिकता होगी। यह घोषणा पत्र रालोद लोक संकल्प 2022 के नाम से जाना जाएगा। पूर्व विधायक अजय कुमार ने कहा रोजगार, कृषि सुधार, किसान मजदूर कल्याण ,स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था ,सामाजिक न्याय , महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे संकल्प पत्र में होंगे।
इसमें जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, रेवन्यू बार अध्यक्ष आनंद पाल तोमर पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह वीरेश तोमर, पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर , रालोद विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट इफ्तिखार हसन वेदपाल पंवार , तेजवीर सिंह , ब्रह्मपाल सिंह ,एडवोकेट नरेंद्र मान ,एडवोकेट अवनीश तोमर ,एडवोकेट लोकेंद्र तोमर ,एडवोकेट नितिन तोमर , एडवोकेट विक्रांत दुहन , एडवोकेट प्रशांत तोमर , एडवोकेट सतेंद्र दांगड़ , एडवोकेट योगेंद्र शर्मा ,एडवोकेट योगेंद्र कुमार, एडवोकेट राम कुमार तोमर , एडवोकेट विपिन तोमर , एडवोकेट सागर तोमर, एडवोकेट विकास मलिक ,एडवोकेट बाबर पठान , एडवोकेट विक्की शर्मा , एडवोकेट नफीस मलिक, एडवोकेट अजित सिंह तोमर आदि रहे।