फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दवा कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर जौनमाना गांव की 21 महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उसकी महिला साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दवा की कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जौनमाना गांव की 21 महिलाओं से एक युवक और एक युवती ने 5100-5100 रुपये लिए थे। दो हजार रुपये प्रति माह वेतन देने का भी झांसा दिया था। मगर, न नौकरी मिली और न ही वेतन। इससे आक्रोशित महिलाओं सुनीता, शिवानी, सोहनवीरी, अमरीता, सविता, अनीता, विमला, काजल, पुष्पा, कमलेश, सुमन, सरिता, उर्मिला, सरिता, बालेश, कविता, मंजू, गौतम, राज सिंह, उषा आदि ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया था। सुनीता ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र पुत्र रामपाल निवासी काठा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और उसकी तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपी धर्मेंद्र को दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसकी महिला साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें