फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल घोटाले पर फूटा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा

विज्ञापन
बड़ौत तहसील गेट पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जलूस के रूप में तहसील गेट पर पहुंचकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जल घोटाले को लेकर बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील गेट पर जलूस के रूप में पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया और मटका फोड़कर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता जलूस के रूप में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे होते हुए तहसील गेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि आप सांसद संजय सिंह ने यूपी में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का भंडाफोड़ किया है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व अन्य अधिकारियों ने हजारों करोड़ के घोटाला किया है। इस मिशन का ठेका रश्मि मटेलिक्स नामक कंपनी को दिया गया था। बताया कि केंद्रीय आर्थिक सूचना ब्यूरो ने जांच में पाया था कि यह कंपनी फर्जी निवेश व फर्जी कंपनियां बनाने में लिप्त है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में विवेक कुमार, ललित कुमार, सुमित कुमार, नौशाद अली, डॉ. राजेंद्र खोखर, आशू गहलोत व आयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें