फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत के व्यक्ति की पानीपत में ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों ने गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

Fri, 15 Mar 2024 05:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत के एक व्यक्ति की पानीपत में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत ससुराल में गए बागपत के खेकड़ा के एक व्यक्ति की ट्रक की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गईl पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दियाl

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला अहिरान का रहने वाला 44 वर्षीय विपिन गुप्ता पुत्र लक्ष्मण गुप्ता बृहस्पतिवार की सुबह पानीपत ससुराल में गया था। शुक्रवार को शाम के समय वह बाइक से वापस खेकड़ा आ रहा थाl तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। बताया गया कि ट्रक के पहिये ने उसके सिर को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे हेलमेट भी कई भागों में बंट गया।

वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पानीपत पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पता लगने पर मृतक के परिजन और ससुराल वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: UP: मौलवी के बहकावे में आकर किया पत्नी का मर्डर, गुलफाम ने मुर्सलीन का पहले गला दबाया, फिर कैंची से किए वार
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने शव को खेकड़ा लाकर गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। इनमें 15 वर्षीय बेटी इशिका, 12 वर्षीय बेटी प्रिया और 10 वर्षीय बेटा नक्श है।विपिन गुप्ता की मौत से पत्नी नीतू और बच्चों का रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur:  देवबंद में महिला की लाश मिलने से सनसनी, क्षत-विक्षत हालत में था शव, देखकर कांप उठा लोगों का दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें