फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता से मांगी छह लाख की रंगदारी

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। किसी व्यक्ति ने सपा की छात्र संघ इकाई के कोषाध्यक्ष और प्रापर्टी डीलर कालूराम यादव से फोन पर छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी दी कि यदि दो दिन में रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

लुहारा गांव निवासी कालूराम यादव ने बताया बुधवार को शाम करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने कहा दो दिन में छह लाख रुपये दे दोे। वरना उसके दफ्तर पर ही उसे गोली से भून दिया जाएगा। इसके बाद पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने सिंघावली अहीर थाना में मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने कहा जिस नंबर से धमकी आई है, उसको सर्विलांस पर लगाया है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें