बागपत। पचास हजार रुपये के इनामी राहुल खट्टा प्रहृलादपुर को पनाह देने के आरोपी बराल के पूर्व प्रधान ब्रहमपाल की गिरफ्तारी के लिए रविवार रात पुलिस ने दबिश दी। लेकिन वह वहां पर नहीं मिला। भट्टा व्यापारी प्रवीन मित्तल को अपहरण करने के बाद राहुल खट्टा ने उसे बराल के पूर्व प्रधान के पास रखा था। इसकी जानकारी मुजफ्फनगर में पकडे़ गए बदमाशों ने दी। सोमवार रात मुजफ्फरनगर की पुलिस और बागपत की पुलिस के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी जितेंद्र कुमार शाही का कहना है कि आरोपी ब्रहमपाल पुलिस के पहुंचने से पहले से घर से चला गया था। राहुल की गिरफ्तार की पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।