फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्वा पूर्वक मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका चेयरमैन संगीता धामा के आवास पर लोगों ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सर्वप्रथम हवन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा ने कहा कि चौधरी साहब ने संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों एवं राष्ट्र के उत्थान में लगा दिया। चौ. भोपाल सिंह धामा, चौधरी हरख्याल सिंह आदि ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सभी ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मास्टर फोटो सिंह, आरव धामा, श्योराज सिंह, संजय फौजी, सोहन पाल, लाल सिंह, अशोक धामा, चौधरी दयानंद, चौ कृष्णपाल, संजय धामा, महक सिंह, रामपाल सिंह, श्रीपाल, राजेंद्र धामा, अशोक पहलवान, शीशपाल सिंह, मनोहर धामा, राज सिंह पहलवान, वतन धामा, अरविंद धामा, सुभाष धामा आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, तहसील में एसडीएम पुलकित गर्ग एवं तहसीलदार यदुवंश कुमार ने चौधरी साहब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने विचार गोष्ठी में कहा कि चौधरी चरणसिंह की विचारधारा पर चलकर ही राष्ट्र एव समाज का उत्थान संभव है। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान ओमप्रकाश डोडवाल, अनुज त्यागी, नरेंद्र त्यागी, जावेद, मुश्ताक, सुंदर त्यागी, राजेंद्र यादव, तेजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें